विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

जनपद गोंडा के विकास खंड कार्नलगंज अंतर्गत ग्राम अल्लीपुर गोकुला पंचायत भवन परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे चलचित्र के माध्यम से संकल्प यात्रा के उद्देश्य को बताते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री पुनीत सिंह, देवेंद्र दीक्षित मंडल अध्यक्ष ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव मे पात्र होते हुए लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। अभियान चलाकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी कर्नलगंज, जगदम्बा प्रसाद शुक्ला प्रधान, मनीष कुमार शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि, झल्लू यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, राघवराम, महादेव, नेतराम सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *